उन सभी को बोलो कि गोल्फ खेलें: भारत द्वारा नकवी से ट्रॉफी नहीं लिए जाने पर कपिल देव
1983 वनडे विश्व कप विजेता और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भारत द्वारा महिला एशिया कप-2026 की ट्रॉफी ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से लेने से इनकार किए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “उन सभी से कहो कि गोल्फ खेलें।” कपिल ने छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर ओपन 2026 गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह से इतर यह बात कही।