उन्हें अवॉर्ड मिलने बंद जो हो गए: कंगना के अवॉर्ड शोज़ को बेकार कहने पर इमरान हाशमी
ऐक्टर इमरान हाशमी ने कंगना रनौत के 'गैंगस्टर' के लिए सारे अवॉर्ड जीतने और फिर अवॉर्ड शोज़ को 'बेकार' बताने को लेकर कहा है, "क्योंकि अवॉर्ड मिलने बंद जो हो गए उसके बाद।" हालांकि, इमरान ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में यह भी कहा कि उन्हें जल्द समझ आ गया था कि अवॉर्ड शोज़ के पीछे खेल है।