उन्हें गरीबों व ज़रूरतमंदों की सेवा का इनाम मिला: जस्टिस गवई की मां
जस्टिस बीआर गवई ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली। उनकी मां कमलताई गवई ने मंगलवार को कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें गरीबों और ज़रूरतमंदों की सेवा का ईनाम मिला है।" उन्होंने कहा, "छोटी उम्र से ही कठिन परिस्थितियों में...और कई समस्याओं को पार करते हुए वह इतने ऊंचे पद पर पहुंचे हैं।"