उन्हें टीम का नेतृत्व करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा: बुमराह को लेकर कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा है कि उन्हें टीम का नेतृत्व करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा, "मैंने पहले कभी नहीं सोचा था कि भारत में एक तेज़ गेंदबाज़ के बारे में इतनी चर्चा होगी लेकिन आज ऐसा हो रहा है।"