उन्हें नींद न आने की गंभीर बीमारी थी: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर सायरा बानो
ऐक्ट्रेस सायरा बानो ने दिवंगत ऐक्टर व उनके पति दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें (दिलीप) नींद न आने की गंभीर बीमारी थी। उन्होंने कहा, "साहब (दिलीप) ने मुझे निकनेम दिया था, वह कहते थे कि सायरा आप मेरी नींद की गोली और तकिया हो, आज भी मैं इसे याद कर हंस देती हूं।"