उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं: सिराज को लेकर सचिन तेंदुलकर

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि पेसर मोहम्मद सिराज को वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह अविश्वसनीय हैं। सचिन ने कहा, "मुझे उनका ऐटीट्यूड पसंद है। उन्होंने सीरीज़ में 1000+ गेंदें फेंकने के बावजूद आखिरी दिन 145 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकीं...यह उनके साहस को दर्शाता है।"

Load More