उन्होंने अच्छी तरह टीम का नेतृत्व किया: रोहित के टेस्ट से संन्यास लेने पर BCCI उपाध्यक्ष

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है, "भारतीय क्रिकेट के लिए रोहित का योगदान काफी है…उन्होंने सोच-समझकर संन्यास लेने का फैसला लिया होगा।" उन्होंने कहा, "हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं…उन्होंने बहुत अच्छी तरह भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व किया…उनकी टेस्ट पारी हमेशा याद रखी जाएगी।"

Load More