उन्होंने आसानी से रन नहीं बनाने दिए: ऑस्ट्रेलिया से हार पर कप्तान हरमनप्रीत
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को कहा, "हमने अच्छी योजना बनाई थी और मैच में अंत तक बने रहे लेकिन उन्होंने हमें आसानी से रन नहीं बनाने दिए।" बकौल कौर, ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने योगदान दिया, वे किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं थे।