उन्होंने छोड़ा, दोबारा शादी की: 'पवन कल्याण को तलाक नहीं देना था' कहे जाने पर पूर्व पत्नी
अभिनेता व आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पूर्व पत्नी रेणु देसाई ने एक इंस्टाग्राम यूज़र द्वारा 'आपने भगवान जैसे पवन को गलत समझा, उन्हें तलाक नहीं देना चाहिए था' कहने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने नहीं बल्कि पवन ने मुझे छोड़ा था और दोबारा शादी कर ली थी। ऐसे कमेंट न करें...इससे मुझे तकलीफ होती है।"