उन्होंने माफी मांग ली, अब क्या मार दोगे?: अलाहबादिया को लेकर ऐक्टर आमिर अली

ऐक्टर आमिर अली ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद पर इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "उन्होंने जो कहा वह बिल्कुल गलत था। नहीं कहना चाहिए था।" उन्होंने आगे लिखा, "उन्होंने (रणवीर) माफी मांग ली। हो गई गलती, अब क्या मार दोगे? देश में इससे भी बड़े मुद्दे हैं...चलो अपनी एनर्जी ज़रूरी कामों में लगाते हैं।"

Load More