उनकी आवाज़ भारतीय सिनेमा की नींव रही है: आशा भोसले के निधन पर ऐक्टर शाहरुख खान
दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर अभिनेता शाहरुख खान ने शोक जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख ने X पर लिखा, "आशा ताई के निधन की खबर बेहद दुखद है...उनकी आवाज़ भारतीय सिनेमा की नींव रही है और सदियों तक दुनियाभर में गूंजती रहेगी।" उन्होंने लिखा, "उन्होंने हमेशा मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया...मैं उन्हें मिस करूंगा।"