उनके प्रति सम्मान बढ़ गया: टेस्ट में कोहली के नंबर-3 पर खेलने पर संजय मांजरेकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भारत-न्यूज़ीलैंड टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली के तीसरे नंबर पर खेलने को लेकर उनकी तारीफ की है। मांजरेकर ने कहा, "विराट के इस फैसले से मैं प्रभावित हुआ और उनके प्रति मेरा सम्मान बढ़ गया है।" उन्होंने कहा, "टीम के लिए विराट ने नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी की...वह सच्चे चैंपियन हैं।"