उनके पास 'RRR' है: KKR की बैटिंग लाइनअप को लेकर आकाश चोपड़ा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की बैटिंग लाइनअप को लेकर बात करते हुए कहा है कि उनके पास 'आरआरआर' (रिंकू सिंह, आंद्रे रसल और रमनदीप सिंह) है। आकाश ने कहा, "केकेआर की बल्लेबाज़ी में बहुत गहराई है, वे (खिलाड़ी) विस्फोटक हैं। रिंकू, रसल व रमनदीप 4, 5 व 6 नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।"