उनके फोन का रातभर इंतज़ार किया: आखिरी बातचीत को लेकर रोते हुए शहीद दिनेश कुमार की पत्नी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हुए हरियाणा के लांसनायक दिनेश कुमार शर्मा की पत्नी सीमा उनकी आखिरी बातचीत के बारे में चर्चा करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा, "मेरी परसों रात उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि 12 बजे फोन करूंगा। मैंने सारी रात उनका इंतज़ार किया, उनका कोई फोन नहीं आया।"