उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी: शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "शारदा सिन्हा जी के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत बेहद लोकप्रिय रहे...आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव बनी रहेगी।" 72 वर्षीय लोक गायिका का मंगलवार को दिल्ली के एम्स में निधन हुआ।