उनकी हालत स्थिर है: पिता लालू प्रसाद यादव के अस्पताल में भर्ती होने पर तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर कहा है, "उनकी हालत अब स्थिर है।" उन्होंने कहा, "उनका बीपी अचानक से बहुत कम हो गया था। उनको चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया।" उन्होंने कहा, "अब उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा।"