उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा: हीराबेन के निधन पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है, "उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा।" उन्होंने आगे लिखा, "मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुख निसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुख है।"