उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, "सदन में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।" प्रधानमंत्री मोदी ने उस मौके को याद किया जब मनमोहन सिंह मतदान करने के लिए व्हीलचेयर पर संसद गए थे। उन्होंने कहा, "यह एक सांसद के अपने दायित्व के प्रति सजग होने का उदाहरण है।"

Load More