उनका संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है: हीराबेन के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100-वर्ष की आयु में निधन होने पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने 'मातृ देवो भव:' की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।"