उनकी एक ही गारंटी है, वह है मुसलमानों से नफरत की: पीएम मोदी को लेकर बिहार में ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने किशनगंज (बिहार) में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा, "उनकी एक ही गारंटी है, वह है मुसलमानों से नफरत की गारंटी।" उन्होंने कहा, "देश में मुसलमानों की आबादी 17 करोड़ है, देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक मुसलमान है। वह देश के प्रधानमंत्री हैं तो क्या वह मुसलमानों के नहीं हैं?"