उनकी डेट्स मिल गईं: यूज़र के 'सारी फिल्में तबू के साथ क्यों कर रहे हो?' पर अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर ट्विटर पर सवाल-जवाब सेशन रखा। इस दौरान एक यूज़र के 'आप सारी फिल्में तबू के साथ कर रहे हो, इसका क्या कारण है?' पूछने पर अजय ने कहा, "उनकी (ऐक्ट्रेस तबू की) डेट्स मिल गईं।" गौरतलब है, अजय व तबू आगामी फिल्म 'भोला' में साथ नज़र आएंगे।