उनकी पीड़ा को हम समझते हैं: विमान में महिला पर पेशाब करने के मामले में एअर इंडिया के सीईओ
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने फ्लाइट में महिला पर पेशाब किए जाने के मामले में कहा है, "मैं महिला यात्री की पीड़ा को पूरी तरह से समझता हूं।" उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि उड़ान में किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें भले ही मामला सुलझा हुआ क्यों न प्रतीत होता हो।