उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ, सीटी मारता था: करिश्मा-करीना के साथ काम करने पर विजय वर्मा
अभिनेता विजय वर्मा ने ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर कहा है, "यह परियों की कहानी जैसा था।" उन्होंने कहा, "मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं और सीटी मारता था।" विजय फिल्म 'जाने जां' में करीना के साथ नज़र आएंगे जबकि करिश्मा के साथ वह 'मर्डर मुबारक' में काम कर रहे हैं।