उनकी बातों को कभी गंभीरता से नहीं लिया जाता: शाह के 'सत्यमेव जयते' वाले बयान पर संजय राउत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 'सत्यमेव जयते' वाले बयान पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा "उनकी (शाह) बातों को कभी गंभीरता से नहीं लिया जाता। समय आने पर दिखाएंगे कि कौन जीता और कौन हारा।"