उनकी मौत कोई मामूली खुदकुशी नहीं थी: सुशांत की हत्या के दावे पर अभिनेता के परिवार के वकील
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने दिवंगत अभिनेता का पोस्टमॉर्टम करने वाले मुंबई के सरकारी अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी के 'सुशांत की मौत खुदकुशी नहीं हत्या थी' दावे पर प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने कहा, "सुशांत की मौत कोई मामूली खुदकुशी नहीं थी…सिर्फ सीबीआई ही उनकी मौत के पीछे की साज़िश का पर्दाफाश कर पाएगी।"