उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती: आरएसएस के सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने पर अनीता बोस
आरएसएस के 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाने की योजना पर उनकी बेटी अनीता बोस फाफ ने कहा है, "आरएसएस की विचारधारा के बारे में जितना मैंने सुना है, वह नेताजी की विचारधारा से बिल्कुल अलग है।" बकौल अनीता, अन्य पार्टियों की तुलना में कांग्रेस की विचारधारा काफी हद तक नेताजी से मेल खाती है।