उनकी हत्या पुतिन ने करवाई है: एलेक्सी नवालनी की जेल में मौत होने पर यूक्रेनी राष्ट्रपति
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक व विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी की जेल में मौत होने पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने पुतिन पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि नवालनी की हत्या उन हज़ारों लोगों की तरह ही की गई जिन्हें टॉर्चर किया गया था। गौरतलब है, नवालनी 19 साल की सज़ा काट रहे थे।