उनकी हर बात हमारे लिए आशीर्वाद है: सीएम नीतीश के लालू पर दिए बयान को लेकर तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने पिता लालू प्रसाद यादव पर दिए 'क्या किसी को इतना ज़्यादा बच्चा पैदा करना चाहिए?' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा, "उनकी हर बात हमारे लिए आशीर्वचन व आशीर्वाद है।" उन्होंने आगे कहा, "क्या व्यक्तिगत बातों से बिहार के लोगों को फायदा होगा।"