उनके कहने से थोड़ी न चलेगी: एलजी के बयान 'दिल्ली सरकार जेल से नहीं चलेगी' पर सौरभ भारद्वाज
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा 'टाइम्स नाउ समिट-2024' में दिए गए बयान 'दिल्ली सरकार जेल से नहीं चलेगी' पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "एलजी साहब तो यह कह रहे हैं, 'सरकार न जेल से चलेगी न बाहर से चलेगी, सरकार चलेगी ही नहीं'।" भारद्वाज ने कहा, "उनके कहने से थोड़ी न चलेगी सरकार।"