उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं: पंडित सुखराम के निधन पर राहुल गांधी
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम जी के निधन की खबर बेहद दुखद है...मैं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।" सुखराम 1993-1996 तक देश के संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रहे थे।