उनके भारतीय होने पर संदेह है: राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों पर कहा है, "राहुल गांधी सच्चे भारतीय नहीं हैं और मुझे तो उनके भारतीय होने पर ही संदेह है।" उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा देशभक्त विदेश में जाकर अपने देश के बारे में अनर्गल प्रलाप नहीं कर सकता है।