उनके लिए केवल दुआ कर सकता हूं: विराट कोहली के खराब फॉर्म पर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ रिज़वान

पाकिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने विराट कोहली के खराब बल्लेबाज़ी फॉर्म को लेकर कहा है, ''वह बहुत मेहनती खिलाड़ी हैं और...मैं उनके लिए केवल दुआ कर सकता हूं।'' रिज़वान ने आगे कहा, ''मुझे उम्मीद है कि वह अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बाकी चीज़ों पर कंट्रोल कर लेंगे।'' कोहली ने आईपीएल-2022 के 12 मैचों में 216 रन बनाए हैं।

Load More