उनके स्वस्थ होने की कामना है: केट मिडलटन के कैंसर से पीड़ित होने पर प्रिंस हैरी व मेगन मर्कल
यूके के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के कैंसर से पीड़ित होने पर प्रिंस हैरी और मेगन मर्कल ने दुख जताया है। हैरी और मेगन ने एक बयान में कहा है, "हम केट के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही उम्मीद करते हैं कि वह और उनका परिवार शांति व निजी तौर पर इससे निपट पाएगा।"