उनमें बहुत एनर्जी है, उनसे नज़रें नहीं हटा पा रहा था: तनुजा के साथ काम करने पर प्रतीक गांधी
अभिनेता प्रतीक गांधी ने 'मॉडर्न लव- मुंबई' में दिग्गज अभिनेत्री तनुजा के साथ काम करने पर कहा है, "पहला सीन जो हमने एकसाथ किया था...हमें बहुत सीढ़ियां चढ़नी थीं।" बकौल ऐक्टर, "काफी पुरानी बिल्डिंग थी जिसमें लिफ्ट नहीं थी...मुझे लगा वह थक गई होंगी...लेकिन कैमरा स्टार्ट होने पर...उनकी एनर्जी अलग लेवल की थी...मैं उनसे नज़रें नहीं हटा पा रहा था।"