उनसे कहा था कि मेरा सपना इन्फोसिस के लिए काम करना था: मूर्ति के साथ तस्वीर शेयर कर ट्रूकॉलर के सीईओ
ट्रूकॉलर के सीईओ ऐलन ममेदी ने इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर 'X' पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "हमारी पहली मुलाकात 8-साल पहले हुई थी...तब हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे। बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे इन्फोसिस के बारे में बताया तो मैंने कहा, 'बचपन में मेरा सपना इस कंपनी के लिए काम करने का था'।"