उनसे रिश्ता तोड़ रही हूं: लोकसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर भाई की नाराज़गी पर ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई बाबुन ने टीएमसी द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हावड़ा से प्रसून बनर्जी को उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराज़गी जताते हुए कहा है, "हावड़ा से किसी अन्य को टिकट मिलना चाहिए था।" इस पर ममता ने कहा, "बाबुन के साथ सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला लिया है...उन्हें परिवार नहीं मानती हूं।"