उनादकट ने रचा इतिहास, रणजी मैच के पहले ओवर में हैट-ट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज़ बने
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट रणजी ट्रॉफी इतिहास में मैच के पहले ओवर में हैट-ट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के ध्रुव शौरी, वैभव रावल और यश ढुल को क्रमश: तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर आउट किया। पिछले महीने ही उनादकट ने 12 साल बाद भारत के लिए कोई टेस्ट मैच खेला था।