उन्मुक्त चंद की आंख में लगी गंभीर चोट, तस्वीरें शेयर कर कहा- भगवान का शुक्रगुज़ार हूं
पूर्व भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद की बाईं आंख में गंभीर चोट लगी है। उन्होंने अपनी चोटिल आंख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्मुक्त ने लिखा, "ऐथलीट किसी दिन विजयी होकर घर लौटते हैं और किसी दिन निराश होकर...और कभी चोट व खरोंच के साथ लौटते हैं। संभावित भयंकर चोट से बचने के लिए भगवान का शुक्रगुज़ार हूं।"