उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए: राहुल के 'चीन युद्ध की तैयारी कर रहा' बयान पर प्रह्लाद
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के 'चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है' बयान पर कहा है कि राहुल को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। बकौल प्रह्लाद, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलतियों से भारत अपनी काफी ज़मीन खो चुका है। उन्होंने 'राजीव गांधी फाउंडेशन' पर चीन से फंड लेने का भी आरोप लगाया।