उन्हें पीएम मोदी से डर है: अखिलेश यादव के कन्नौज से नामांकन भरने को लेकर अपर्णा यादव
बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज (यूपी) से नामांकन दाखिल करने पर कहा है, "लोग बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना चुके हैं।" उन्होंने कहा, "जहां तक सपा और 'INDIA' गठबंधन की बात है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से इनके बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतरना पड़ रहा है।"