उन्हें यह भी नहीं पता कि चीते कहां से लाए गए: नाना पटोले के चीतों पर दिए बयान पर फडणवीस
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के चीतों पर दिए बयान पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पटोले को यह भी नहीं पता कि चीते कहां से लाए गए...उन्हें बिना जानकारी के बोलने का शौक है।" पटोले ने कहा था, "लंपी रोग नाइजीरिया में कई वर्षों से था...और ये चीते भी उधर से लाए गए...हैं।"