उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या थी, जिम को दोष नहीं दे सकते: राजू श्रीवास्तव के हार्ट अटैक पर बेटी
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में हार्ट अटैक आने को लेकर उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने 'ईटाइम्स' से कहा है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी और इसके लिए जिम को दोष देना सही नहीं है। उन्होंने कहा, "यह महज़ इत्तेफाक था कि उनके साथ ऐसा जिम में हुआ।" बकौल अंतरा, वह फिज़िकल फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे।