उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर को उर्दू सीखने में मदद की: दिवंगत ऐक्टर दिलीप कुमार की पत्नी
अभिनेत्री सायरा बानो ने दिवंगत पति दिलीप कुमार और दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के बीच भाई-बहन रिश्ते को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। दोनों की तस्वीरें पोस्ट कर बानो ने बताया कि दिलीप कुमार ने लता मंगेशकर को उर्दू सीखने में मदद की थी। उन्होंने कहा, "दोनों दिग्गजों के बीच का बंधन 'आखिर तक' बरकरार रहा।"