उन्होंने अपनी मां को गरीबी से बाहर निकालने का वादा किया था: रोवमन पॉवल पर इयन बिशप
इयन बिशप ने रोवमन पॉवल को लेकर कहा है, "वह गरीब परिवार से आते हैं...वह जब सेकेंड्री स्कूल में ही थे...तब उन्होंने अपनी मां को गरीबी से बाहर निकालने का वादा किया था।" बकौल बिशप, "(रोवमन) अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।" रोवमन को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में ₹2.8 करोड़ में खरीदा था।