उन्होंने कहा 'क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता': वॉर्नर से शतक बनाने के लिए पूछने पर पॉवल
दिल्ली कैपिटल्स के रोवमन पॉवल ने खुलासा किया है कि एसआरएच के खिलाफ आखिरी ओवर से पहले उन्होंने डेविड वॉर्नर से पूछा था कि क्या वह सिंगल लेकर उन्हें अपना शतक पूरा करने दें। बकौल पॉवल, "वॉर्नर ने कहा, 'क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता...आपको लंबे शॉट खेलने का प्रयास करना चाहिए'।" पॉवल ने आखिरी ओवर में 18 रन बनाए थे।