उन्होंने कहा 'सिर्फ 1 किस?': एक अन्य महिला ने विजय बाबू पर लगाया यौन दुर्व्यवहार का आरोप
मलयाली अभिनेता विजय बाबू पर एक अन्य महिला ने यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा, "पिछले साल नवंबर में (विजय और मैं) एक काम के सिलसिले में मिले थे...अचानक वह बिना सहमति मेरे होठों को चूमने के लिए झुक गए।" बकौल महिला, "मैंने खुद को पीछे कर लिया…फिर उन्होंने मुझसे पूछा, 'सिर्फ एक किस?'"