उन्होंने गुजरात के लोगों को 'कंस' कहा, अब उनसे वोट मांग रहे: केजरीवाल के बयान पर पाटिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान 'मेरा जन्म जन्माष्टमी पर हुआ था, भगवान ने मुझे कंस की औलादों का नाश करने भेजा' पर गुजरात बीजेपी प्रमुख सी.आर. पाटिल ने प्रतिक्रिया दी है। पाटिल ने कहा, "केजरीवाल जैसा झूठा मैंने कभी नहीं देखा...मुख्यमंत्री होते हुए भी झूठ फैलाते हैं...उन्होंने गुजरात के लोगों को 'कंस' कहा...अब उनसे वोट मांग रहे हैं।"

Load More