उन्होंने जबरन स्वीकारने को कहा कि मैं कोई और हूं: यूएई में हिरासत में लिया गया भारतीय
अबू धाबी (यूएई) एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद भारत के हस्तक्षेप पर घर लौटे नोएडा के प्रवीण कुमार ने कहा है, "उन्होंने रातभर मुझे हिरासत में रखकर...यह स्वीकारने के लिए मजबूर किया कि मैं कोई और हूं।" दरअसल, फेस डिटेक्शन सॉफ्टवेयर में एक 'वॉन्टेड क्रिमिनल' से चेहरा मिलने के बाद प्रवीण को हिरासत में लिया गया था।