उन्होंने दस वर्षों में बांटने का काम किया: पीएम के बयान 'डराना कांग्रेस की संस्कृति' पर जयराम
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को 600 वकीलों द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान 'दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति है' पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, "प्रधानमंत्री ने दस वर्षों में बांटने, बदनाम करने और भटकाने का काम किया है।" उन्होंने कहा, "140 करोड़ भारतीय उन्हें करारा जवाब देने का इंतज़ार कर रहे हैं।"