उन्होंने बहुत संघर्ष किया, यह सभी के लिए प्रेरणा है: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू के भाई
द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर उनके भाई तारिणीसेन टुडू ने गुरुवार को कहा, "उन्होंने बचपन से बहुत संघर्ष किया है...यह सभी के लिए प्रेरणा है।" तारिणीसेन ने कहा, "मेरी बहन आदिवासी क्षेत्र से राष्ट्रपति बनने वाली हैं जिसकी हमें बहुत खुशी है।" बकौल तारिणीसेन, "वह बचपन से बहुत तेज़ थीं...सभी लोग उनका आदर करते थे।"